फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से जांच करने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में कोर्स पूरा करने वाले अधिकारी को प्रमाणपत्र देते अकादमी के निदेशक। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में महिला सुरक्षा पर पांच दिवसीय कोर्स का आयोजन करवाया गया। इसमें पुलिस के विभिन्न विंगों से आए 25 अधिकारियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ एसएसपी राजीव पांडे ने किया था। यह कोर्स ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआर एंड डी) की तरफ से करवाया गया। इसमें प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जांच करने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की जांच बेहतर होने के साथ अपराधी तक जल्द पहुंचना है। शुक्रवार का कोर्स का समापन निदेशक डा. एसडी सिंह जम्वाल ने किया। उन्होंने कोर्स का महत्व बताते हुए प्रतिभागियों को अधिकतम लाभ प्राप्त करने की सलाह दी। सुझाव दिया कि वह अपने सहयोगियों को भी इस क्षेत्र से प्राप्त ज्ञान साझा करके इस क्षेत्र में कुशल और पेशेवर बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की जांच में वैज्ञानिक ज्ञान, विधियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिससे की उन्हें न्याय दिलाया जा सके। इस अवसर पर कोर्स कोआर्डिनेटर कमल शर्मा, देविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें