फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
डीपीएस में आयोजित इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। आर्ट एंड क्राफ्ट उत्सव के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विकास आयुक्त डा. विकास सिंगला मुख्यातिथि थे। इस प्रतियोगिता में जम्मू और आसपास के 16 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। जिनके बीच पोस्टर मेकिंग, पोर्ट्रेट मेकिंग, ट्रेडिशनल आर्ट मेकिंग और क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था। जिसके प्रथम वर्ग में कक्षा छह से नौवीं के छात्रों को रखा गया था जबकि कक्षा दसवीं से बारहवीं के छात्रों को दूसरे वर्ग में शामिल किया गया था। जिसके प्रथम वर्ग के नतीजों में एपीएस अखनूर की सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि एमवी इंटरनेशनल की अदिति ने दुसरा व डीपीएस उधमपुर के शुभम व किंजल ने तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही दूसरे वर्ग में एमवी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की टीमने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें राधिका खन्ना, तवलीन कौर, लक्षिता वर्मा, उर्मि मुख्य रूप से शामिल थे। इसके अतिरिक्त जीडी गोयनका की हर्षिता ने दूसरा व जेके पुलिस पब्लिक स्कूल की रिया चौधरी ने तीसरा और एपीएस जम्मू कैंट की हर्षीन कौर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्यातिथि डॉ पीयूष सिंगला ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बहुत सारे रचनात्मक पेशे हैं और कला उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि छात्रों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाना चाहिए ताकि उनका समग्र व्यक्तित्व तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें