फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में अतिक्रमण से लग रहा जाम, नगर परिषद का नहीं ध्यान

Thu, 26 Sep 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के आगे सामान रखने और रेहड़ियां लगाने की वजह से आवागमन में लोगों को आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में बाजारों से लेकर चौक-चौराहे तक अतिक्रमण से हर दिन आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। जाम भी लग रहा है। वहीं कार्रवाई के नाम पर नगर परिषद की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, चबूतरा बाजार, सैला तालाब, सलाथिया चौक, मुख्य बस स्टैंड, दोमेल चौक, विनस चौक पर दुकानों के आगे सामान रखने, रेहड़ियां लगाने और सड़क पर वाहन खड़े करने से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। यह समस्या आम होती जा रही है। लोग देर तक जाम में फंसे रहते हैं। इस दौरान जरूरी काम भी प्रभावित होता है। वहीं इस समस्या को लेकर नगर परिषद गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। शहर में किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं है। सभी दुकानदारों से भी अपील है कि अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें।

शहर में अतिक्रमण चरम सीमा पर है। चौक-चौराहों पर रेहड़ियों की भरमार रहती है। इनकी वजह से दिन में कई बार जाम लग रहा है। लेकिन, इस समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है। नगर परिषद भी आंखें बंद किए हुए हैं।
- अजय सहगल, स्थानीय दुकानदार



नगर परिषद को चाहिए कि वह शहर में लगातार दौरा करे। इससे अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा। पुलिस से भी मांग की है कि बाजारों में खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों को पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने की नसीहत दे।
- बृजपाल जंडियाल, स्थानीय निवासी





पहले तो सिर्फ मुख्य बाजारों में ही अतिक्रमण था। अब चौक-चौराहे भी चपेट में आ गए हैं। इससे जाम लग रहा है। मुख्य बस अड्डे पर भी रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे आवागमन में परेशानी आ रही है। कई बार तो बसों के आगे तक रेहड़ी लगी होती है। इसको लेकर रेहड़ी और वाहन चालकों में बहसबाजी भी होती रहती है।
विज्ञापन

- महेश बंगाथिया, स्थानीय निवासी




नगर परिषद व प्रशासन से मांग करते हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाए। इससे शहर में काफी हद तक अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा।
- नवीन कुमार, स्थानीय निवासी





हर जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को डयूटी पर नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि स्टाफ की कमी है। मौजूदा समय में जितना स्टाफ है, वह सिर्फ हाईवे पर यातायात को सुचारू रखने के लिए तैनात किया गया है।
-जतिंद्र सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें