उधमपुर। रेहंबल थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मल्हार मोड़ से शनिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान राम गोपाल शर्मा निवासी मल्हार मोड़ उधमपुर के रूप में हुई। उसके हाथ में दो थैले थे। जांच करने पर थैले से शराब की 90 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत रेहंबल थाना में मामला दर्ज किया गया है। संवाद