फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर से बारह घंटे बाद छोड़े गए 350 यात्री वाहन

Sun, 21 Apr 2024 03:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
500 ट्रकों को शाम तक नहीं मिली आगे जाने की अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के बाद शनिवार को उधमपुर से 12 घंटे बाद यात्री वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान सबसे पहले उधमपुर में विभिन्न जगहों पर रोके गए कश्मीर जाने वाले 350 यात्री व अन्य छोटे वाहनों को छोड़ा गया। हालांकि, देर शाम तक ट्रक चालकों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली थी। इनकी संख्या 500 के करीब है।
दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के चलते रामबन के डलवास, बनिहाल, कैफेटेरिया मोड़ के अलावा अन्य जगहाें पर पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे शनिवार सुबह करीब 4 बजे बंद हो गया था। इसके चलते जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले 350 यात्री व छोटे वाहनों को उधमपुर के विभिन्न जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोक दिया गया। इस दौरान वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच यात्री व वाहनों के चालक ट्रैफिक पुलिस से हाईवे की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं, शनिवार शाम 3:45 बजे हाईवे से पत्थर व मलबा हटाने के बाद वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। सबसे पहले जखैनी से यात्री व छोटे वाहनों को श्रीनगर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के कर्मचारियों ने जेसीबी के जरिये हाईवे से मलबे को हटाया। शनिवार शाम पौने चार बजे के करीब हाईवे पर यातायात बहाल हुआ। जखैनी से यात्री वाहनों व छोटे वाहनों को छोड़ा गया है। हालांकि, ट्रकों को आगे नहीं जाने दिया गया। वहीं डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह वाले वाहनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
- विनय गुप्ता, डीटीआई, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें