फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रैली में बंटा ज्ञान, बरतें सावधानी वरना डायरिया करेगा परेशान

Wed, 31 Jul 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीएमसी से निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने हर बाजार-चौराहे पर लोगों को बताए बचाव के तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीएमसी से मंगलवार को डायरिया से बचाव के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को चिकित्सा अधीक्षक संजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल प्रशिक्षुओं ने लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रैली शहर के विभिन्न बाजारों व चौक चौराहों से होते हुए जीएमसी परिसर में संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ. शालिनी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डायरिया बचाव के संबंध में दो महीने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें डायरिया बचाव के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे डायरिया की चपेट में ज्यादा आते हैं। बच्चों के पेट में दर्द या दस्त हो तो उन्हें ओआरएस का घोल पिलाएं। डॉ. दीपक ने बताया कि बरसात में डायरिया की बीमारी आम हो रही है। सभी लोग पानी को उबाल कर पिएं और खासतौर पर बच्चों के हाथ बार-बार धोने के साथ ही बाजारों में आधी भुनी चीजें खाने से परहेज करें।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को छोटे बच्चोंं को रोटा वायरस से बचाने के लिए वैकसीन लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बरसात में स्वच्छता का खास ध्यान रखने के लिए लोगों से अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें