फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अब अपनी बिजली से रोशन होगा जीएमसी, लाखों के बिल से मिलेगी राहत

Fri, 23 Aug 2024 06:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में पहला सोलर पैनल यूनिट स्थापित, रोजाना तैयार होगी 400 यूनिट बिजली
विज्ञापन

मीटर लगाने के बाद कर दिया जाएगा इंस्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकार की ओर से बिजली की खपत को बचाने व सरकारी दफ्तरों के बिल को कम करने के लिए सोलर पैनल यूनिट स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में पहला यूनिट स्थापित कर दिया गया है।
इससे रोजाना 400 यूनिट बिजली मिलेगी, जिससे जीएमसी अपनी ही बिजली से रोशन होगा। साथ ही ग्रिड बंद होने या फिर बिजली कटौती की समस्या का भी निदान हो जाएगा। हालांकि, यूनिट अभी शुरू नहीं हुई है। संचालन शुरू होने पर बिजली के बिल में 40 फीसदी की कमी आएगी और लाखों रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

जीएमसी का एक माह का 12 से 15 लाख बिजली का बिल आता है। ऑनलाइन यूनिट की गणना करने वाला मीटर नहीं लगाया गया है, जिस कारण यूनिट को इंस्टाल नहीं किया जा सका है। मीटर आते ही इसे चालू कर दिया जाएगा।
इस सोलर पैनल के स्थापित होने से अस्पताल में इस्तेमाल के लिए बिजली तैयार होगी और ग्रिड में जाएगी। उसी हिसाब से अस्पताल का प्रति माह आने वाले बिजली के बिल में कटौती होगी। इससे जीएमसी में हर माह आने वाले लाखों के बिल से जीएमसी प्रशासन को राहत मिलेगी।


हर माह 10 हजार यूनिट बिजली तैयार होगी
जीएमसी अस्पताल में लगाए गए सोलर पैनल से प्रति माह 10 हजार यूनिट बिजली तैयार होकर ग्रिड में जाएगी। बिजली बिल में राहत मिलने से बचत वाला पैसा अस्पताल में अन्य सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल में सोलर पैनल स्थापित कर दिए हैं। मीटर नहीं होने के कारण अभी इंस्टाल नहीं किया है। इससे रोजाना 400 और हर माह 10 हजार यूनिट बिजली तैयार होगी। इससे अस्पताल के मासिक बिल में 40 फीसदी तक की कटौती आएगी।
- अंकिता शर्मा, प्लानिंग आफिसर, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें