फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो माह में टिकरी ब्लॉक में मिले डायरिया के आठ सौ मरीज

Fri, 23 Aug 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान जारी होने के बावजूद बढ़ा आंकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में डायरिया रोको अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन, इसके बावजूद अस्पतालों में मरीजों का पहुंचना जारी है। जुलाई और अगस्त माह में टिकरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 800 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा ब्लॉक रामनगर में 130, ब्लॉक मजालता में 170, ब्लॉक बसंतगढ़ 500, ब्लॉक चनैनी 100, उधमपुर जीएमसी में 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। कुल मिला कर दो महीनों में जिले में 2100 के करीब डायरिया के मरीज आए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अभी भी लोगों को डायरिया से बचने के लिए विभिन्न क्षेत्रों व सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी सेंटरों में टीमें भेजकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की जारी हैं।
विज्ञापन


रामनगर के कुनाला में लोगों को किया जागरूक
विभाग की ओर से वीरवार को रामनगर के कूनाला क्षेत्र में डायरिया रोेको अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को टीम की ओर से डायरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए कहा, ताकि डायरिया की चपेट में आने से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें