फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू का डंक... जिले में मिले तीन और पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा आठ

Sat, 31 Aug 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो शहर व एक जम्मू के बिश्नाह का पीड़ित शामिल, किसी काम से आया था उधमपुर, रिपोर्ट आने के बाद जीएमसी रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में डेंगू मच्छर ने डंक मारना शुरू कर दिया है। चार दिन के बाद शुक्रवार को तीन और लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, जिसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या आठ हो गई है।
नए मिले तीन मरीजों में दो शहर व एक जम्मू जिले के बिश्नाह का रहने वाला है। वह किसी काम से उधमपुर आया था और टेस्ट करवाने पर उसकी जांच पाॅजिटिव आई है। इसके बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। जिले के मरीजों की संख्या पांच हो गई है। शुरुआत में मिले दो लोगों डेंगू इतिहास अन्य राज्यों का है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग की ओर से एक माह से तहसील व ब्लॉक स्तर पर अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे है। चार दिनों बाद एक बार फिर से एक मामला शहर के दोमेल चौक, जबकि दूसरा मामला रौंदोमेल से मिला है। इन दोनों मरीजों को दवाई देकर डॉक्टरों ने घर भेज दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से पीड़ितों के घरों व आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवा दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई डेंगू व चिकनगुनिया की टेस्टिंग
जिस तरह से अब डेंगू के चार दिनों बाद दो नए मामले सामने आए हैं, उसको देखते हुए जीएमसी में डेंगू की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। जीएमसी में आने वाले वायरल व बुखार से पीड़ित मरीजों के डेंगू टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में 140 लोगों के टेस्ट किए गए है, जिनमें से पांच लोग डेंगू ग्रसित मिले हैं। चिकनगुनिया के 16 टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिस क्षेत्र से डेंगू पॉजिटिव मामले मिले हैं वहां पर फॉगिंग करवा दी है। साथ ही वहां के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। दोमेल चौक व रौंदोमेल क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव पीड़ित के घर व उसके आसपास के घरों में भी फॉगिंग करवाई गई है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें