फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में तीन दिन से डेंगू को कोई नया मामला नहीं

Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान जारी, टेस्ट भी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में तीन दिनों से डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है, जिस कारण स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, लोगों को डेंगू से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान विभिन्न टीमें शहर सहित ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
बुधवार को ब्लॉक टिकरी के स्याल जट्टा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ ही वायरल से ग्र्रसित लोगों के टेस्ट भी किए हैं। क्योंकि, कई बार लोग बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खुद ही उपचार करने लगते हैं।
विज्ञापन

स्वास्यि कर्मियों ने बरसात का मौसम जारी है। इसके चलते टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। क्षेत्रों में पोस्टर लगा कर भी डेंगू से बचाव के बारे में बताया जा रहा है। लोगों को घरों की छत पर कबाड़ जमा न करने और आसपास साफ-सफाई की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

बीएमओ टिकरी राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि तीन दिनों से कोई नया डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, उसके बावजूद लोगों को डेंगू से बचाने के लिए विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें