फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार दिनों में डेंगू का कोई केस नहीं, प्रभावित क्षेत्रों पर विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में बीते चार दिनों से डेंगू पॉजिटिव का नया मामला नहीं आया है। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों पर विभाग नजर बनाए हुए है। वहीं टीमें घरों में पहुंच कर लोगों को जागरूक करने के साथ फॉगिंग करने में जुटी हैं।
अभी तक जिला में डेंगू के 26 पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं, जीएमसी में बुखार से पीड़ित मरीजों के डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी तक जिला में तकरीबन 270 डेंगू व 20 के करीब मलेरिया के टेस्ट किए जा चुके हैं। मलेरिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सोमवार को विभाग की टीमों ने शिव नगर व जेल रोड में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया। टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व जलभराव न होने देने के लिए कहा। मौके पर बुखार से पीड़ित 25 लोगों के खून की जांच भी की गई। लेकिन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की कोशिश है कि पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मामले कम आए। टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। घरों में पहुंचकर टेस्ट किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों से डेंगू पॉजिटिव के मामले आए हैं। उन पर विभाग नजर बनाए हुए है।

- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें