फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टीम ने लोगों को बताए डेंगू से बचने के उपाय

Fri, 26 Jul 2024 03:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू से बचाव व लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया है। वीरवार को टीम ने शिव नगर व अन्य क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। इसमें लोगों से घर व आसपास साफ-सफाई व पानी जमा न करने की सलाह दी। लोगों को बताया कि स्वच्छता ही डेंगू से बचाव है। फुल बाजू कमीज पहनें, घर व आसपास घास व झाड़ियों की कांट छांट करें। छतों पर कबाड़ जमा न करें। बीएमओ डॉ. राजकुमारी ने बताया कि गढ़ी में दो डेंगू के मामले मिलने के बाद विभाग की ओर से विशेष टीमें बनाकर लोगों को घर-घर जाकर जाकर जागरूक करने के साथ ही फॉगिंग भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें