स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टिकरी में लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग का डेंगू व मलेरिया के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में रविवार को ब्लॉक टिकरी में टीम के सदस्यों ने लोगों को घर-घर जाकर डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक किया।
शहर के आर्दश कॉलोनी में टीम ने लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी। टीम के सदस्यों ने लोगों को घर व आसपास स्वच्छता रखने और पानी जमा न होने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कूलरों में ज्यादा दिनों तक पानी न रहने दें। दो दिन बाद ही उसे बदलें। छतों पर पुराने सामान के साथ ही कबाड़ को जमा न करें।
बीएमओ टिकरी राजकुमारी ने बताया कि टीम को घर-घर भेज कर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है।