फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचने के लिए उबालकर पीएं पानी, ओआरएस का करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतगढ़ पीएचसी में डायरिया से बचाव को लेकर लगाया शिविर, ओआरएस के पैकेट और दवाइयां बांटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूक शिविर लगाया। इसमें बसंतगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर में डाक्टरों की टीम ने लोगों को उबालकर पानी पीने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा। डाक्टरों ने लोगों को ओआरएस का सेवन भी करने को कहा और ओरआरएस के पैकेट व दवाइयां बांटीं। बसंतगढ़ पीएचसी के बीएमओ डॉ. यासीन ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत ब्लॉक बसंतगढ़ के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभाग की टीमें लोगों के घर जाकर जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें