फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंटल यूनिट में लगी नई एक्स रे मशीन, पहले दिन 10 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने से खराब थी मशीन, 20 रुपये में होने वाला एक्सरे 200 रुपये में करवाना पड़ रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी के दंत चिकित्सा विभाग (डेंटल यूनिट) में इलाज करवाने आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत दी है। यहां सात महीने से खराब एक्सरे मशीन को हटाकर नई मशीन लगा दी गई है।
गौरतलब है कि डेंटल एक्स रे मशीन खराब होने के चलते दांतों का इलाज करवाने के लिए आने वाले रोगियों को बाहर से एक्सरे करवाना पड़ रहा था। इससे 100 की ओपीडी घटकर 50 लोगों की रह गई थी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को 20 रुपये में होने वाला एक्सरे प्राइवेट लैब में जाकर 100 रुपये में करवाना पड़ रहा था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला में 27 जुलाई को इस मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया गया जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने हरकत में आते हुए एक्सरे मशीन को बदल लोगों को बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 10 मरीजों के दांतों का एक्सरे
जीएमसी में लगाई गई नई एक्स रे मशीन से पहले दिन 10 मरीजों के एक्सरे लिए गए। दंत चिकित्सक डॉ. नितिन कुडयार ने बताया कि मरीजों को अब अपने दांतों के इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रूट केनाल से लेकर हर तरह का इलाज यहीं पर होगा। आने वाले दिनों में फिर से दांतों की ओपीडी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें