उधमपुर। हैंडबॉल संभाग स्तरीय टूर्नामेंट के लिए उधमपुर पहुंची गर्ल्स टीम का स्वागत करते हुए खेल
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबाल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार से लड़कियों के मुकाबले होंगे। इसके चलते वीरवार को ही पांच जिलों की टीमें उधमपुर पहुंच गई हैं। खेल विभाग की ओर से जिला विकास आयुक्त सलोनी राय की देखरेख में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हैंडबाल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों के प्रति अधिक से अधिक अग्रसर किया जा सके। इसके तहत जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार से गर्ल्स अंडर 14 और 17 के मुकाबले करवाए जाएंगे।