फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणेश महोत्सव कल से, शोभायात्रा के साथ होगा आगाज

Thu, 05 Sep 2024 06:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह से 16 सितंबर तक प्रतिदिन कथा और शाम को भजन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्था की तरफ से शहर में छह से 16 सितंबर तक चलने वाले श्रीगणेश महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन दोपहर के समय कथा का आयोजन होगा और शाम को भजन प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
यह जानकारी बुधवार को श्री सिद्धि् विनायक महोत्सव संस्था उधमपुर के सदस्यों ने प्रेसवार्ता में दी। अजय गुड्डा ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ पर छह सितंबर को शहर में श्री गणेश भगवान की भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा रामनगर चौक से शुरू होगी और शहर के विभिन्न बाजारों से होकर श्री गोवर्धन पैलेस में पंहुचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कथावाचक राहुल शर्मा वृंदावन वाले कथा करेंगे। सोमवार 16 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। भजन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन सात से नौ सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें