फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चुनावों के सफल आयोजन के लिए वीडीजी ने संभाली कमान

Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आतंकी गतिविधियों के चलते नए हथियारों के साथ कर रहे गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला में तीसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को मतदान होना है। इनके सफल आयोजन के लिए ग्रामीण रक्षा कर्मियों (वीडीजी) गार्डों ने मोर्चा संभाल लिया है। वह अपने-अपने क्षेत्रों में नए हथियारों के साथ गश्त करने के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
वीडीजी लेख राज ने बताया कि ग्रामीण रक्षा कर्मी विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने प्रदेश सहित जिले को माहौल को बिगाड़ने की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान को हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। बताया कि हमने अपने गांवों में सभी को फोन नंबर दिए हैं। साथ ही कोई भी संदिग्ध या बाहरी व्यक्ति देखे जाने पर उन्हें और पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीजी कुलजीत सिंह ने बताया कि सभी ग्रामीण रक्षा कर्मी सुरक्षित माहौल में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बसंतगढ़ आतंकी मुठभेड़ के बाद सरकार ने हमें ऑटोमेटिक हथियार दिए हैं, जिससे बीडीजी की सुरक्षा प्रणाली मजबूत हुई है। हम आतंकियों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
जो भी आतंकी यहां पर आएगा वह जिंदा पाकिस्तान नहीं जाएगा। हम क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश्य शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें