फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विभाग की मेहरबानी, दो माह बाद सरकारी थैले से निकलनें लगी किताबें

Thu, 16 May 2024 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से पांचवीं कक्षा के 40 विषयों की किताबें पहुंची, सात की आना अभी भी शेष
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिली कुछ राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नया सत्र शुरू होने के दो माह बाद सरकारी किताबों की बाट जो रहे छात्रों को कुछ राहत मिली है। जल्द ही किताबें बच्चों में वितरित कर दी जाएंगी। नए सत्र में किताबों की कमी का मामला दो माह से लगातार चल रहा था। इस कारण बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, कई बार चीफ एजुकेशन आफिसर द्वारा बच्चों की किताबों की कमी को लेकर जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को भी लिखा गया था। इसके बाद जम्मू में डायरेक्टर एजुकेशन की बैठक भी हुई थी।
बच्चों की किताबों को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन से कई विषयों की किताबें मंगवा कर जेडईओ को दे दी गई हैं, ताकि वह जोन के स्कूलों में बच्चों को दे सकें। गौरतलब है कि नए सत्र को अब 2 माह का समय हो गया है। जिसके चलते कई कक्षाओं के विद्यार्थियों के पास कई विषयों की किताबें नहीं थी। किताबें न होने की वजह से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि कुछ दिन पहले डायरेक्टर एजुकेशन ने जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी से किताबों की लिस्ट मांगी गई थी। जिसके चलते कई किताबें आ गई है। हालांकि दो माह का स्लेबस निकल चुका है लेकिन अब किताबें आने के बाद शिक्षकों द्वारा उसे भी कवर कर लिया जाएगा, ताकि बच्चों का पाठ्यक्रम पीछे न रह जाए और उनके आने वाली परीक्षाओं में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कक्षाओं के आधार पर इन विषयों की किताबें पहुंचीं
पहली कक्षा की हिंदी की 670 किताबें, गणित की 780, दूसरी कक्षा के गणित की 705, हिंदी की 617, डोगरी की 705, चौथी कक्षा की इंग्लिश की 763, हिंदी की 663, उर्दू की 100, पांचवीं कक्षा की हिंदी की 642, उर्दू 118, छठी कक्षा की इतिहास की 772, उर्दू की 47, सातवीं कक्षा की गणित की 807 किताबें पहुंची हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार यह प्रयास किए जा रहे है कि बच्चों को जल्द किताबें मुहैया करवाई जा सकें। पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के 40 विषयों की किताबें आ चुकी हैं, जबकि सात विषयों की किताबें आना शेष हैं। छठी कक्षा की सभी किताबें उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि शेष विषयों की किताबें दो-चार दिन में पहुंच जाएंगी।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें