फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुब्बी गली रोड पर तारकोल उखडी, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उधमपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आती दुब्बी गली से खोड गली सड़क पर कुछ महीने पहले डाली गई तारकोल उखड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत करीब छह महीने पहले सड़क बनाई गई थी। इस पर कुछ समय पहले ही तारकोल डाली गई थी। लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने से यह उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोशन लाल, मोहम्मद सदीक, रशपाल ने बताया कि हल्की सी ठोकर लगने से भी तारकोल उखड़ जाती है। इसमें कंक्रीट और मिट्टी नजर आ रही है। इसके चलते वाहन चालकों के अलावा इस रोड से पैदल गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे साफ है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ है। इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से भी अपील की है कि मामले का संज्ञान ले और कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें