फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Wed, 11 Sep 2024 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला चुनाव अधिकारी डोडा हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सुचारू संचालन, कुशल समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उचित सुविधाओं, स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान और ईवीएम को संभालने में कर्मचारियों के गहन प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। आरओ एसी-51 भद्रवाह सुनील कुमार सहित प्रमुख अधिकारी वर्चुअली इस सत्र में शामिल हुए। बैठक में जनशक्ति प्रबंधन, रसद और प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी मनेश कुमार मन्हास, प्रशिक्षण और मानव संसाधन के लिए जिला नोडल अधिकारी डॉ. अख्तर हुसैन अखून ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें