डोडा। तहसील ठाठरी की भथरी पंचायत में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सुबह साढ़ दस बजे की है। मृतक की पहचान आदिल हुसैन (24) पुत्र राशिद मलिक निवासी भथरी डोगरण के रूप में हुई है। मृतक के परिजन रफी ने बताया कि आदिल मां के साथ खेतों में घास काटने के लिए गया था। इस दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस, नायब तहसीलदार और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एईई ने बताया की तारें टकराने के कारण खंभे में करंट आया था। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गरीब परिवार को मुआवजा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद