डोडा। शराब व नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने गंदोह के दाराई क्षेत्र 40 लीटर लाहन व 05 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक विशेष सूचना पर एसडीपीओ गंदोह राजकुमार की देखरेख में एसएचओ इंस्पेक्टर परवेज अहमद खांडे के नेतृत्व में पीएसआई अविनाश खजूरिया की मदद से टीम ने जय राम निवासी दाराई के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान 40 लीटर लाहन 05 लीटर अवैध देसी शराब सहित उपकरण बरामद किए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन गंदोह में मामला दर्ज किया गया है। संवाद