भद्रवाह। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाह की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें देशभक्ति का जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्राओं ने राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित रैली में भाग लिया। देशभक्ति के नारे लगाती हुई रैली चोबिया लिंक रोड, न्यू बस स्टैंड कोटली और कॉलेज लिंक रोड सहित बाजारों से गुजरी और स्कूल में पहुंच कर संपन्न हुई। संवाद