डोडा। जिले में एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। यह हादसा गडसू के भल्ला इलाके में हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को सवा सात बजे एक कार (जेके17/9723) पुल डोडा से किश्तवाड़ की तरफ जा रही है। गडसू के भल्ला क्षेत्र में अनियंत्रित होर 150 फुट खाई में जा गिरी। हादसे में चालक मुनीश शरणा पुत्र प्रदीप शरणा निवासी मथा किश्तवाड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को जीएमसी डोडा पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद