फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो सड़क हादसों 13 लोग घायल

Fri, 19 Apr 2024 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा। जिले में हुए दो सड़क हादसों में दो बच्चों सहित 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का संबंधित अस्पतालों में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा डोडा-जम्मू मार्ग पर अस्सर के वानी मोड़ इलाके में हुआ। इसमें तेज रफ्तार टेंपो (जेके122077) अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार दो बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और अल खैर एनजीओ की मदद से पुलिस ने सभी को पीएचसी अस्सर पहुंचाया, जहां पर सभी का उपचार जारी है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। वाहन सवार लोगों ने बताया कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। कई बार चालक को रफ्तार कम करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। दूसरा सड़क हादसा डोडा के नलवा में हुआ। इसमें एक ऑटो सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हुए हैं। उनका जीएमसी डोडा में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें