फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गंदगी निकाल कर देविका को किया चकाचक

Mon, 22 Apr 2024 04:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देविका आर्मी ने चलाया सफाई अभियान, लोगों से सहयोग की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका आर्मी की ओर से रविवार को देविका नदी में शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा, गंदगी और गाद का निकाल कर नदी को चकाचक किया। साथ ही शहरवासियों से सफाई और नदी में गंदगी नहीं फेंकने की अपील की।
विज्ञापन

अभियान में देविका आर्मी के साथ ही शहर के कुछ लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने नदी की सफाई की और पॉलीथिन के अलावा गाद और अन्य गंदगी को निकालकर कूड़ेदान में डाला गया। साथ ही सभी शहरवासियों से अपील की गई कि राजनीति से ऊपर उठकर शहर की पहचान मानी जाने वाली देविका नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। आर्मी के सदस्यों अमन शर्मा और महेश बनाथिया ने कहा कि देविका नदी का वर्णन पुराणों में है और यह मां गंगा की बड़ी बहन के रूप में विख्यात हैं। वर्तमान में पवित्र देविका नदी की हालत ज्यादा खराब है। देविका आर्मी अपने स्तर पर हर सप्ताह रविवार को सफाई चला रही है, लेकिन इसके बावजूद हर बार ज्यादा गंदगी जमा हो रही है। इसलिए शहरवासियों से भी अपील है कि वह नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें