फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में आठ साल बाद बदला फर्नीचर

Tue, 24 Sep 2024 03:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को अब नहीं होगी बैठने व सामान रखने की दिक्कत
विज्ञापन

प्रशासन ने 24 वार्ड के लिए उपलब्ध करवाईं करीब 700 छोटी अलमारियां व स्टूल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) का करीब आठ साल बाद फर्नीचर बदला गया है। 24 वार्डों के लिए करीब सात सौ छोटी अलमारियां और स्टूल उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे अब मरीजों और तीमारदारों को बैठने व सामान रखने में दिक्कत नहीं होगी।
वार्ड में बिस्तर के साथ लॉकर नुमा छोटी अलमारियां लगाई गई हैं। इनमें मरीजों को दवाइयां और फाइल रखने में सुविधा होगी। वार्डों में पहले से रखा फर्नीचर काफी पुराना हो गया था। साथ ही स्टूल की कमी से तीमारदारों को बैठने में काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जीएमसी प्रशासन ने नया फर्नीचर मंगवा कर सभी वार्डों में रखवा दिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कुछ समय पहले प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद यह उपलब्ध करवाया गया। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को कोई परेशानी न आए इसके लिए पुराने फर्नीचर को बदल कर हर वार्ड में नया फर्नीचर लगाया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के काम आने वाले अन्य सामान ओर भी मंगवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द उपलब्ध होगा।
- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें