फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नगुलता नाले पर 2.06 करोड़ से बनेगा पुल

Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ पंचायतों के 40 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी-पट्टनगढ़ सड़क पर नगुलता क्षेत्र में नाले पर 2.06 की लागत से पुल का निर्माण होगा। इससे आठ पंचायतों की करीब 40 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। पुल नहीं होने से बरिश के समय लोगों को दो-तीन घंटे जलस्तर घटने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह लोगों की पुरानी मांग थी। पुल की मंजूरी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पंचायत चपड़ ए व बी, पट्टनगढ़, मतलोआ, घाड़िया कलां, नगुलता ए-बी और टंडार सहित कई क्षेत्रों के लोग इस सड़क पर निर्भर हैं। पूर्व सरपंच पवन कुमार ने बताया कि जब भी क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकें होती थीं, तो उनमें पुल की मांग उठाई जाती थी। पांच साल से पुल बनाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे। नाले में तेज बहाव के चलते तीन साल पहले एक वाहन भी बह गया था। चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई थी। रोजाना कम से कम आठ हजार लोग नाले को पार कर चिनैनी व अन्य क्षेत्रों की ओर आवागमन करते हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर नाले का जलस्तर बढ़ जाता है। पुल के बनने से करीब आठ पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें