फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर अपराध जांच इकाई ने बरामद की ऑनलाइन ठगी की राशि

Wed, 12 Jun 2024 06:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने एक ऑनलाइन ठगी के मामले को हल करने का दावा किया है। वहीं, इससे संबंधित 791600 रुपये की राशि को बरामद किया है। की ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि बरामद की।पुलिस के पास रिपोर्ट किए गए घोटालों में मोबाइल रिचार्ज धोखाधड़ी, अनधिकृत तृतीय-पक्ष ऐप इंस्टॉलेशन और एविएटर, हैप्पीबेट, 11विनर और स्काईविनर जैसे धोखाधड़ी वाले ट्रेडिंग ऐप को बढ़ावा देने वाले दुर्भावनापूर्ण टेलीग्राम लिंक शामिल हैं। शिकायतें मिलने पर साइबर अपराध जांच इकाई ने त्वरित कार्रवाई कर मामले को सुलझाया है। पुलिस के अनुसार अभी तक साइबर अपराध जांच इकाई किश्तवाड़ ने विभिन्न ऑनलाइन ठगी के संबंधित 2718506 रुपये की राशि बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें