फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को लक्ष्य बनाओगे तो माया पीछे दौड़ेगी : महात्मा

Sun, 23 Jun 2024 04:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जखैनी रेलवे रोड में हुआ सद्भावना सत्संग समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जैसे आप सूर्य की तरफ पीठ मोड़ कर खड़े होंगे तो आपकी परछाई आपके आगे होगी। आप यदि उसको पकड़ना चाहो तो नहीं पकड़ पाओगे। इसके विपरीत यदि सूर्य के सम्मुख खड़े होंगे तो आपकी परछाई आपके पीछे होगी और आप जितना मर्जी चलोगे परछाई पीछे ही रहेगी। ठीक उसी प्रकार माया की तरफ मुंह करोगे तो उसको पकड़ नहीं पाओगे। लेकिन, भगवान की तरफ मुड़ोगे तो माया आपके पीछे जाएगी। सांसारिक पदार्थ स्वत: ही प्राप्त होते जाएंगे। यह संदेश श्रद्धालुओं को महात्मा समता बाई ने दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने मानव उत्थान सेवा समिति शाखा की ओर से जखैनी रेलवे रोड में आयोजित सद्भावना सत्संग समारोह में कहा कि कबीर जयंती है। कबीर साहिब ने जीवन पर्यंत विभिन्न धर्मों में व्याप्त समाजिक कुरीतियों, बुराइयों और अंधविश्वास का विरोध कर सीधे और सरल अध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार किया है। अनुरोध बाई और मैनावती बाई ने संगत को समझाया कि सत्संग से मन की मैल धुलेगी और सत्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रभु नाम के दीवाने बनोगे तो जीवन में सुख-शांति और आनंद का खजाना मिलेगा। मन की खटपट समाप्त होगी और मनुष्य जीवन सफल और सार्थक होगा। सत्संग के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। समारोह में सोमनाथ, रमेश कुमार, सुभाष चंद्र, आदित्य भगत, गोपाल दास, तारा चंद, अशोक कुमार, सिंदूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें