फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के दिनभर लगते रहे जयकारे

Tue, 30 Jul 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्राभिषेक कर की पूजा-अर्चना, शीश नवा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। सावन के दूसरे सोमवार को देविका तट पर स्थित शिव मंदिरों समेत नगर के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार सहित देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के लिए अलसुबह से ही शिव भक्तों का देविका घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। देविका तट पर बने जलकुंडों में स्नान करने के बाद शिवालयों में रूद्राभिषेक और विधिविधान से पूजा-अर्चना की। हाउसिंग कॉलोनी, बाडेयां, नाडू बावली और बड्डी बां सहित अन्य इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में भी दिनभर भोले के जयकारे गूंजते रहे। इससे शहर सहित जिलेभर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा भी लोगों ने घरों में भी विधिविधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों का कहना है कि एक लोटा जल से प्रसन्न होने वाले बाबा भोलेनाथ को सावन माह अति प्रिय है। इस माह प्रकृति का नजारा भी अलौकिक होता है। इस माह की गई भगवान शंकर की पूजा विशेष फलदायी होती है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि सावन माह में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। उधमपुर के देविका तट समेत दुद्धाधारी मंदिर, हाउसिंग कालोनी के शिव मंदिर, चिनैनी के सुद्धहादेव मंदिर, गौरीकुंड और मानतलाई आदि मंदिरों में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान व भंडारों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें