फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सांकरी देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में लोगों ने प्राप्त किया आशीर्वाद

Sun, 01 Sep 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील के मीर गांव में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी देवता मेले के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। शनिवार को दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर सांकरी देव स्थान में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन मेले में आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही। शाम तक करीब 10 हजार लोगों ने मेले में शिरकत की और प्राचीन सांकरी देवता मंदिर में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मेले का आनंद उठाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन कई खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोक नृत्य के साथ ही स्थानीय कलाकारों में मुख्य रूप से देविंद्र ठाकुर और बिशन दास आदि ने मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला स्थल पर खानेपीने की वस्तुओं, श्रृंगार, सजावट का सामान व अन्य कई चीजों के स्टाल लगाए थे।
युवतियां व महिलाएं साज-श्रंगार का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं तो, वहीं पुरुष व युवा खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए नजर आए। जिला प्रशासन की तरफ से मेला स्थल पर पीने का पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सफाई व वाहनों की पूरी व्यवस्था की गई है।
सांकरी देवता विकास समिति के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक सांकरी मेला वर्षों से भाईचारे व शांति का प्रतीक है। इसमें मेले में स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बनता है। हर साल मेले में हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। सुविधाओं के लिए सभी प्रबंध पहले से ही पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन


अनिल ने माम को चित कर जीती बड़ी माली
मेले के पहले दिन दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें छोटी-बड़ी 65 कुश्तियां हुईं। बड़ी माली अनिल पहलवान और माम हुसैन के बीच हुई, जिसमें अनिल पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरी माली बबलू पहलवान ने विजय को हराकर अपने नाम की। तीसरी माली में मदन ने जरनैल पहलवान को पटकनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें