फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मियां बाग में धूमधाम से मनाई गई मां बगलामुखी की जयंती

Fri, 17 May 2024 03:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर चलता रहा भजन-कीर्तन और दोपहर के बाद हुआ वार्षिक भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मियां बाग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में वीरवार को मां मां बगलामुखी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और दिनभर भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। सुबह हवन यज्ञ किया गया और पूर्णाहुति के उपरांत कंजक पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल वार्षिक भंडारा आयोजित हुआ। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जागरण हुआ।
विज्ञापन

जयंती के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का सुबह 6 बजे से ही मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर बाहर हवन यज्ञ में भी सम्मलित होकर आहुतियां डालीं। बाद में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और फिर रात के समय जागरण में भाग लेकर रातभर माता रानी का गुणगान किया। मंदिर के महंत सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि हर साल यहां बगलामुखी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी मंदिर परिसर में 16 मई को मां बगलामुखी जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ। सुबह हवन यज्ञ के उपरांत पूर्णाहुति हुई और इसके बाद कन्या पूजन करने के उपरांत साधू संत पूजन किया गया। बाद में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जयंती पर कार्यक्रमों का सिलसिला 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन से ही शुरू हुआ था। 14 मई को कलश यात्रा भी निकाली गई थी। वहीं, वीरवार को भंडारे के बाद रात को जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें