फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाल गोपाल ने गोकुलवासियों को कालिया नाग से दिलाई मुक्ति

Sun, 08 Sep 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में कारगिल हनुमान मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण लीला जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर के परिसर में श्री कृष्ण लीला जारी है। शनिवार को बाल गोपाल ने गोकुलवासियों को यमुना में छिपे कालिया नाग को भगा कर मुक्ति दिलाई।
मंचित दृश्य में दर्शाया गया कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण के हाथ से खेलते समय गेंद यमुना नदी में जा गिरती है। इस पर उनके सखा उन्हें यमुना से गेंद बाहर लाने के लिए कहते हैं। बाल गोपाल बिना देरी के यमुना में कूद जाते हैं। यमुना में उनका सामना कालिया नाग से होता है और वह भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए दौड़ता है।
विज्ञापन

बाल गोपाल नाग का घमंड चूर-चूर कर देते हैं और उसके फन पर नृत्य करते हुए यमुना के बाहर आ जाते हैं। बाहर उनकी चिंता में खड़े बाबा नंद, मां यशोदा सहित अन्य गोकुलवासी भगवान श्रीकृष्ण की लीला देखकर दंग रह जाते हैं।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कलाकारों की तरफ से आयोजित इस कृष्ण लीला को देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी महंत राधे दास त्यागी ने बताया कि पहली सितंबर को कृष्णलीला का मंचन शुरू किया गया था, जो 11 सितंबर तक चलेगी। हर दिन शाम को सात से रात्रि साढ़े 11 बजे तक मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें