फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रवाना होगी कैलाश कुंड यात्रा

Fri, 30 Aug 2024 03:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय यात्रा की तैयारियां पूर्ण, कमेटी के सदस्यों ने दी जानकारी
विज्ञापन

एसडीएम अधिकारियों की उपस्थिति में यात्रा को करेंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। डुडू बासुकी नाग मंदिर से वार्षिक कैलाश कुंड की पवित्र छड़ी यात्रा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होगी। एसडीएम डॉ. मनमीत कुमार प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छड़ी को रवाना करेंगे। यह जानकारी डुडू बासुकी नाग मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान ठाकुर हंसराज ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार सुबह आठ बजे डुडू में स्थित बाबा बासुकी नाग मंदिर से छड़ी यात्रा रवाना होगी। यह यात्रा तीन दिन की होगी। इसका पहला पड़ाव पहले दिन सियोज धार में होगा। दूसरे दिन शनिवार को यह कैलाश कुंड की ओर प्रस्थान होगी और रविवार को छड़ी यात्रा बापिस बासुकी नाग मंदिर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए कमेटी की ओर से जगह-जगह लंगर और रहने की व्यवस्था भी की गई है। साथ में चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर से इस छड़ी यात्रा को एसडीएम डॉ. मनमीत कुमार, तहसीलदार लाटी अशोक चक्रवर्ती की मौजूदगी में रवाना करेंगे।
यात्रा समिति ने सभी लोगों से इस छड़ी यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें