फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रीनगर से जम्मू लाई जा रही 18 किलो भुक्की बरामद

Wed, 26 Jun 2024 04:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जखैनी में कार से मिली मादक पदार्थ की खेप
विज्ञापन

रियासी नंबर की कार जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने कश्मीर से जम्मू लाई जा रही 18 किलो भुक्की खेप एक रियासी नंबर की कार से बरामद की है। मामले में चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रियाज निवासी अनंतनाग और रशीद निवासी संदरानी (उधमपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी नाका लगा रखा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे श्रीनगर से जम्मू की तरफ से आ रही कार (जेके20ए1201) को रोका। इसमें चालक सहित दो लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर दो बैग छिपा कर रखी गई भुक्की की खेप मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते कार सवार दोनों लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बजन करने पर 18 किलोग्राम भुक्की निकली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें