फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 36 किलो भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने पंजाब नंबर की कार से 36 किलो भुक्की बरामद कर तस्करी के प्रयास को विफल किया है। वहीं, तस्करी के आरोप पंजाब के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के मनहाना निवासी चालक रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट रौंदोमेल के पास एक नाका लगाया गया था। इस दौरान श्रीनगर से पंजाब जा रही कार (पीबी08सीके8555) को रोका। तलाशी लेने पर कार से दो बोरियां बरामद हुईं, जिनमें 36 किलो भुक्की पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही चालक गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें