उधमपुर। पुलिस स्टेशन रैंहबल के अंतर्गत टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। फ्लाटा नाका पॉइंट पर नियमित जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद