उधमपुर। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 7.69 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम शुक्रवार को गश्त पर थी। इस दौरान कटड़ा रोड स्थित बांता मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। लेकिन, उसे मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पर मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद