उधमपुर। रौंदोमेल पुलिस ने एक बाइक सवार से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान अशरफ निवासी मरेलिया जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रौंदोमेल पुलिस चौकी की टीम ने बरेडिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक (जेके02बीडी 8799) चालक को रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर चालक के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद