उधमपुर। शहर में दंदियाल के खंबिया इलाके से बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (18) पुत्र सतनाम सिंह निवासी दंदियाल (उधमपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद