दो ट्रक जब्त, तस्करी के आरोप दो लोग गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस ने बट्टल और जखैनी में मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल करते हुए 32 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, दो ट्रकों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बट्टल और जखैनी पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला बट्टल का है। इसमें पुलिस चौकी बट्टल के अंतर्गत पुलिस ने ट्रक 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। यह ट्रक सांबा की ओर से कश्मीर की ओर जा रहा था, जिसे पीसीपी बट्टल में रोका गया। जांच में ट्रक 12 मवेशी मिले। चालक के पास कोई अनुमति का दस्तावेज नहीं मिला है। तस्करी के आरोप में ट्रक चालक इरफान अहमद निवासी सुंजवां जलालाबाद (जम्मू) को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी नाका पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे एक ट्रक (जेके02एपी/8337) से 20 मवेशी मुक्त करवाए हैं। तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद तनवीर निवासी चंद्रकोट (रामबन) के रूप में हुई है।