फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आठ मवेशी करवाए मुक्त, तस्कर फरार

Wed, 14 Aug 2024 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस ने दो मामलों में आठ मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्कर फरार होने में सफल रहे। पहला मामला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी नाके का है। उधमपुर थाना पुलिस ने सोमवार नाका लगाया था। इस दौरान वाहन (जेके14एच2888) को रोका और तलाशी लेने पर पांच मवेशी मिले। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। दूसरा मामला पंचेरी थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस सरोली धार पहुंची और मौके से तस्कर फरार हो गया है। वह मवेशियों को पैदल रामबन की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए शौकत अली और लियाकत अली दोनों निवासी लद्दा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें