फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रक पलटने से दो लोग घायल, जम्मू रेफर

Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मांड के पास शाम को हुआ हादसा
विज्ञापन

उधमपुर से जम्मू की ओर जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के पलटने से दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा वीरवार शाम को हुआ है। जीएमसी उधमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शाम को उधमपुर से जम्मू की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो कर मांड क्षेत्र में हाईवे के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। बेहतर उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान मंजीत सिंह (40) पुत्र मान सिंह व जगजीत सिंह (46) पुत्र जसवंत सिंह दोनों निवासी तालाब तिल्लो कैंप जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें