उधमपुर। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कटड़ा-अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उधमपुर में स्टॉपेज न रखने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की जिला इकाई ने की तरफ से रेलवे स्टेशन उधमपुर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि उन्होंने पहले भी पत्रकारवार्ता कर चेतावनी दी थी कि उधमपुर को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसी भी ट्रेन को यहां स्टॉपेज नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उधमपुर के अंदर भी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत का स्टॉपेज रखा जाए। मांग पूरी न हुई तो प्रदर्शन का सिलसिला तेज किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। प्रदर्शनकारियों को रेलवे स्टेशन ही बाहर रोक दिया गया। फिर उन्होंने वहीं पर प्रदर्शन किया।