संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुबह और शाम के समय हुई बारिश ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ाई, वहीं तापमान में गिरावट आने पर ठंड में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौसम में सुधार था, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई है।
दिन की शुरूआत बादलों से हुई। सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर 11 बजे तक जारी रही। शाम को चार बजे तक मौसम में सुधार रहने के बाद फिर से बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।