पीएमजीएसवाई की ओर से 2.81 करोड़ की लागत से बनेगी 4.20 किमी लंबी सड़क
दो पंचायतों सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की करीब 10 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक बसंतगढ़ के पुनारा लोअर से कदवा भाटिया तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क का जोरशोर से निर्माण जारी है। 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का 2.81 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इसके बनने से दो पंचायतों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण 2022 में शुरू किया गया था। मार्च 2025 तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। पूर्व सरपंच रशीद ने बताया कि सड़क के मुद्दे को कई बार प्रशासन और नेताओं के समक्ष उठाया था। 2022 में सड़क को बनाने की मंजूरी मिली थी। इससे ग्रामीणें को काफी राहत मिली थी।
सड़क के बनने से राया चक, गोड, फोड के अलावा 2 पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा भी भी कई गांव सड़क से जुडेंगे। विभाग की ओर से सड़क मार्ग पर कंकरा बिछा दिया गया है और मार्ग कई पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
सड़क का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा का कार्य पूरा हो चुका है। मार्च 2025 तक इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानियों से राहत मिल सके।
- नीरज वर्मा, एई, पीएमजीएसवाई, उधमपुर