फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आदर्श कॉलोनी-दोमेल-कब्रिस्तान सड़क बदहाल<bha>;</bha> राहगीरों को लग रही ठोकरें, चालक भी परेशान

Wed, 28 Aug 2024 05:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलोमीटर सड़क है दोमेल से मुख्य बस अड्डे तक पहुंचने का शॉर्टकट, जगह-जगह गड्ढाें की भरमार
विज्ञापन

हर समय हादसों का बना रहता है अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड तीन की आदर्श कॉलोनी से दोमेल व कब्रिस्तान सड़क की हालत काफी शराब है, जिस कारण शहरवासियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े है जिस कारण पैदल चलना तो दूर वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
लोगाें का कहना है कि यह सड़क दोमेल से शहर के मुख्य बस अड्डे तक पहुंचने का शार्टकट मार्ग है। लेकिन, काफी समय से इसकी जर्जर हालत के कारण यहां से गुजरने वाले हर आम और खास शहरवासी को यहां परेशानी उठानी पड़ रही है। लगभग आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। इससे हमेशा हादसों का जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान की स्थानीय निवासी लंबे समय से मांग कर रहे हैं और कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन, आजतक न तो नगर परिषद ने सुध ली है और न विभाग की ओर से कोई कदम उठाया गया है।
इसके चलते कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करने और साथ में मौजूद शहर की सबसे बड़ा ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान तो यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।



यह सड़क न सिर्फ आदर्श कालोनी बल्कि पूरे शहरवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके किनारे शहर का मुख्य कब्रिस्तान, सबसे बड़ी ईदगाह और आगे मुख्य बस अड्डा और न्यू बस अड्डा भी है। साथ ही पुराने राजमार्ग से भी जुड़ती है। इसलिए खस्ताहालत पूरे शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रशासन को इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए।
-
सन्नी, स्थानीय निवासी


लगभग 3 साल पहले सीवरेज का काम होने के दौरान इस सड़क को तोड़ा गया था और तब से लेकर आज तक इसकी हालत को ठीक से नहीं सुधारा गया है। लोग कई बार इस सड़क की हालत को सुधारने का मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। फिर भी उनकी इस परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए।
- आकाश शर्मा, स्थानीय निवासी


पूरी सड़क गड्ढों से भरी है। हर आने जाने वाले व्यक्ति को यहां ठोकरें लग रही हैं। वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। लोग बार-बार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह काफी चिंताजनक है। सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
-निखिल, स्थानीय निवासी


सड़क पर बने गड्ढे न सिर्फ राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, बल्कि बारिश के बाद इनमें जमा हो रहा पानी डेंगू मच्छर के पनपने का भी कारण बन रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बीमार बुजुर्गों के लिए इस परेशानी का कारण अकेले गुजरना पानी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द इस समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन

- गौरव शर्मा, स्थानीय निवासी


शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी किए गए हैं। लेकिन, बरसात और आदर्श चुनाव संहिता के चलते निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके खत्म होते ही काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
- विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें