फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर की पॉश कॉलोनी में अव्यवस्था का अंधेरा, शाम ढलते ही लगती हैं ठोकरें

Mon, 30 Sep 2024 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग कॉलोनी की 12 गलियों में से चार में सुविधा नहीं, करीब 10 हजार आबादी हो रही प्रभावित
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आधा किमी दूर क्षेत्र के फेस तीन में कई स्ट्रीट लाइट खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला मुख्यालय के मात्र आधा किलोमीटर दूर शहर के बीचोबीच स्थित वार्ड 18 की पॉश कॉलोनी कहलाने वाली हाउसिंग कॉलोनी में कई गलियों में आज भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। इस कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। फेस तीन में कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं।
इस कारण कॉलोनी की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। हाउसिंग कॉलोनी की 12 गलियों में से करीब तीन में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। इस कारण शाम ढलते ही लोगों गड्ढों सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीचोबीच होने के बावजूद सुविधा नहीं होना नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कॉलोनी में बने पार्क में लगी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। कई बार स्थानीय लोग नगर परिषद से नई स्ट्रीट लाइटें व खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, सिवाए आश्वासन के आजतक कुछ हुआ मिला।
हालांकि, नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के दावे किए जा रहे है। लेकिन, कॉलोनी की दशा सभी दावों की हकीकत बयां कर रही है।



कॉलोनी की कई गलियों आजतक रोशनी की सुविधा नहीं
शहर की पॉश कॉलोनी कहलाने वाले क्षेत्र में रात के समय कई गलियों में अंधेरा पसर जाता है। फेस 3 में बिजली के खंभे तो लगे हैं, लेकिन कई पर स्ट्रीट लाइटें ही नहीं लगाई गई हैं। जहां कहीं स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था है वहां पर कई काफी समय से खराब पड़ी हैं। शिव मंदिर वाली गली में रहने वाले लोग कई बार नगर परिषद से सुविधा की मांग कर चुके हैं। लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है।





पार्कों में लगी मास्ट लाइटें भी है कई खराब
कॉलोनी में बने पार्कों में ओपन जिम के साथ-साथ झूले भी लगाए गए है, ताकि बच्चे सुबह-शाम खेल सकें। सुबह और शाम कॉलोनी के कई लोग सैर के लिए पार्क में आते हैं। पार्क में 12 लाइटें हैं, जिनमें से चार कई दिनों से खराब हैं। परिषद की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


अगर शहर की पॉश कॉलोनी की यह दशा है तो इससे अन्य क्षेत्रों का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौजूदा समय में शहर में लावारिस कुत्तों की भरमार है और ऊपर से रात के समय अंधेरा होने के चलते लोगों में उनका भय बना रहता है।
- ओमकार गुप्ता, स्थानीय निवासी


नगर परिषद से वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई लगाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। बेशक कहने को शहर की पॉश कॉलोनी है, लेकिन आज भी कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है।
- करतार सिंह, स्थानीय निवासी



इस वार्ड में कई ऐसी जगह भी हैं जहां आजतक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। कॉलोनी के साथ लगते कई क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइटों की बहुत कमी है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गलियों में जब नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी तभी लगाएं लेकिन खराब की जल्द मरम्मत करवाई जाए।
-अनिल कुमार, स्थानीय निवासी


नगर परिषद से सिर्फ यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द कॉलोनी की गलियों व पार्कों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही जरूरत के अनुसार नई लगाई जाएं। इससे लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

- अंकित शर्मा, स्थानीय निवासी



परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही नई लगाई जा रही हैं। जल्द ही हाउसिंग कॉलोनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाई जाएंगी।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें